फिल्म 'वेलकम' को लेकर एक्टर का चौंकाने वाला खुलासा
बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम' के हर किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। छोटे से छोटे स्क्रीन टाइम वाले अभिनेता ने भी सभी को जमकर हंसाया था। यदि आपको याद हो तो फिल्म में अभिनेता मुश्ताक खान मजेदार किरदार में दिखाई दिए थे। मुश्ताक के किरदार का नाम बल्लू था, जो लोगों को अपनी टूटी टांग दिखाता तथा बताता था कि कैसे उदय भाई (नाना पाटेकर) ने उसकी टांग तोड़ी तथा फिर उसे हॉस्पिटल लेकर गए। अब अभिनेता मुश्ताक खान ने फिल्म में काम करने को लेकर बात की है।
अपने एक इंटरव्यू के चलते मुश्ताक खान ने हैरान करने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें लीड एक्टर अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम पैसे मिले थे। इतना ही नहीं, मुश्ताक ने फिल्म में काम करने के लिए इकोनॉमी क्लास में सफर किया था तथा उन्हें अक्षय के स्टाफ के साथ सेम होटल में ठहराया गया था। हालांकि मुश्ताक ने बताया कि अब समय बदल रहा है। डायरेक्टर एक्टर्स के बीच फीस के गैप को खत्म करना चाह रहे हैं। वही जब मुश्ताक खान से पूछा गया कि अक्षय कुमार से बहुत कम फीस मिलने पर उनके विचार क्या है। इसपर उन्होंने जवाब दिया, 'मेरी फीस फिल्म में अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम रही होगी। दुर्भाग्यवश हमारी फिल्मों में 'स्टार्स' पर बहुत पैसे खर्च किए जाते हैं। हम हर जगह अपने आप जाते हैं। हम इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल करते हैं तथा निर्माताओं के दिए होटल में रहते हैं। दुबई में जो होटल मुझे दिया गया था उसी में अक्षय का स्टाफ भी रह रहा था। बड़ी फिल्मों में ये बहुत होता है।'
आगे उन्होंने कहा, 'मगर बहुत से एक्टर्स इस असमानता को खत्म करना चाहते हैं। मैं स्त्री 2 नाम की फिल्म कर रहा हूं तथा मुझे बहुत प्यार मिलता है और वो लोग सबका बहुत ख्याल रखते हैं। हम साथ में बहुत मस्ती करते हैं। मैंने हाल ही में रेलवे मैन की थी तथा हमने काफी मस्ती की थी। प्रोडक्शन के लोगों ने बहुत इज्जत दी थी। प्रोडक्शन के लोगों की नई जेनेरेशन तथा एक्टर्स भी बहुत अच्छा कर रहे हैं।'
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
