हरियाणा, पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा
चंडीगढ़, शुक्रवार, 12 जनवरी 2024। पंजाब और हरियाणा शुक्रवार को शीत लहर की चपेट में हैं और अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में पारा दो डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 2.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में तीन डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 4.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.4 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 2.6 डिग्री सेल्सियस, झज्जर में 3.1 डिग्री सेल्सियस और फतेहाबाद में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 4.1 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 4.2 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में पांच डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 5.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
