सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख ने कश्मीर में घुसपैठ रोधी ग्रिड की समीक्षा की
श्रीनगर, रविवार, 14 जनवरी 2024। सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शनिवार को कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ निरोधक ग्रिड की समीक्षा की। सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में माछिल सेक्टर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया । उत्तरी कमान ने ‘एक्स’पर पोस्ट में कहा, ‘‘परिचालन उत्कृष्टता की निरंतर तलाश और घुसपैठ निरोधक ग्रिड की समीक्षा के लिए, उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर ने आज माछिल सेक्टर में अग्रिम बटालियनों का दौरा किया । उनके साथ इस दौरान चिनार कोर के कमांडर एवं वज्र कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग भी मौजूद थे।’’ सेना ने कहा कि कमांडर ने राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीमा सुरक्षा बल और सीमा सड़क संगठन के कर्मियों के साथ बातचीत की।
Similar Post
-
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवा ...
-
मणिपुर को इतनी सुरक्षा की जरूरत थी:दिल्ली में प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस तैनाती पर तृणमूल का तंज
कोलकाता, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुण ...
-
अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय ...
