दि राजा साब में नजर आएंगे प्रभास
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास फिल्म दि राजा साब में काम करते नजर आएंगे। प्रभास ने अपनी आने वाली नयी फिल्म का एलान कर दिया है। इस फिल्म का नाम दि राजा साब है। दि राजा साब के पोस्टर में प्रभास टी-शर्ट, लुंगी और चप्पल पहने सडक़ पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। दि राजा साब का पोस्टर शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा इस फेस्टिवल के सीजन पर दि राजा साब का फस्र्ट लुक जारी कर रहा हूं। आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। फिल्म दि राजा साब का निर्देशन मारुति कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है, वहीं दि राजा साब का म्यूजिक थमन एस तैयार करेंगे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
