इंडियन पुलिस फोर्स का पहला गाना बैरिया रे जारी, सिद्धार्थ और ईशा की शानदार कैमिस्ट्री
मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की वेबसीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वे इसका फर्स्ट लुक, टीजर और ट्रेलर देखने के बाद दीवाने हुए जा रहे हैं। रोहित की इस मच अवेटेड सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय व ईशा तलवार अहम किरदार के रूप में दिखेंगे। खास बात ये है कि इसकी मदद से रोहित, सिद्धार्थ और शिल्पा OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं। रोहित बड़े पर्दे के दर्शकों को कई कमाल की कॉमेडी और एक्शन फिल्में दे चुके हैं और माना जा रहा है कि वे ओटीटी व्यूअर्स को भी निराश नहीं करेंगे। अब निर्माताओं ने आज मंगलवार (16 जनवरी) को सिद्धार्थ के 39वें जन्मदिन पर 'इंडियन पुलिस फोर्स' का पहला गाना 'बैरिया रे' जारी कर दिया है। इसमें सिद्धार्थ पहली बार ईशा संग इश्क फरमाते दिख रहे हैं।
गाने को सिंगर विशाल मिश्रा ने आवाज दी है। बोल सिद्धेश पटोले ने लिखे हैं। निर्माताओं ने गाना शेयर करते हुए लिखा, “प्रेम की धुन में अपने आपको खो दो।”' सीरीज में सिद्धार्थ पुलिसवाले का रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें तगड़ा एक्शन दिखेगा। सीरीज का प्रीमियर शुक्रवार (19 जनवरी) को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। शरद केलकर भी सीरीज का हिस्सा हैं।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
