दि साबरमती रिपोर्ट में काम करेंगे विक्रांत मैसी
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता विक्रांत मैसी गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित फिल्म दि साबरमती रिपोर्ट में काम करते नजर आएंगे। 12वीं फेल के बाद अब विक्रांत मैसी फिल्म दि साबरमती रिपोर्ट में काम करने जा रहे हैं। 27 फरवरी 2002 को हुई साबरमती एक्सप्रेस की घटना आज भी लोगों के जहन में हैं। उस दिन सुबह गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के अंदर आग लगने से अयोध्या से लौट रहे 59 हिंदू तीर्थयात्रियों और कारसेवकों की मौत हो गई थी। अब इस घटना पर्दे पर दिखाने के लिए विक्रांत मैसी तैयार है। विक्रांत मैसी के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना अहम किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 3 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को रंजन चंदेल निर्देशत करेंगे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
