राजस्थान के अनेक इलाके कड़ाके की सर्दी की चपेट में
जयपुर, गुरुवार, 18 जनवरी 2024। सर्द पूर्वी हवाओं के असर से राजस्थान के अनेक इलाके कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। बीते चौबीस घंटे में गंगानगर, जैसलमेर व पिलानी में ‘अति शीत दिवस’ दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गंगानगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 11.7 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, अलवर में 5.5 डिग्री, जयपुर में 5.8 डिग्री, गंगानगर में 5.7 डिग्री, सिरोही, चुरू व जैसलमेर में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के गंगानगर व हनुमानगढ़ इलाके में अधिकतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य में अनेक जगहों पर घने से अति घना कोहरा छाया रहा। बीकानेर में शीत दिवस वहीं गंगानगर, जैसलमेर व पिलानी में अति शीत दिवस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
