घने कोहरे का ट्रेन, विमान सेवाओं पर असर
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 जनवरी 2024। राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बना हुआ है जिससे शुक्रवार सुबह यहां ट्रेनों की आवाजाही और हवाई यातायात पर असर पड़ा। रेलवे सूत्रों ने बताया कि कोहरे और खराब दृश्यता के कारण दिल्ली आने वाली 20 से अधिक ट्रेनों के आगमन में छह घंटे या इससे अधिक का विलंब हुआ। वहीं कम से कम सात ट्रेनों के दो-तीन घंटे देर से पहुंचने की संभावना है। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कई उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। कई यात्रियों ने दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों के देरी से आने की शिकायत की।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज सुबह 05.30 बजे दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गयी। पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी यही स्थिति रही। उत्तर भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-6 डिग्री सेल्सियस रहा। राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 25 जनवरी तक ऐसे ही हालात बने रहने के आसार हैं।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
