बिना किसी कट के पास हुई मैं अटल हूँ, सेंसर बोर्ड से मिला U/A सर्टिफिकेट
‘मैं अटल हूं’ फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीति में आगाज करने से लेकर इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी के खिलाफ खड़े होने सहित कई इवेंट्स को दिखाया जाएगा। भारत भर में लोकप्रिय नेताओं में शामिल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी का एक अनोखा पहलू इस शुक्रवार को पर्दे पर दिखाया जाने वाला है। बायोपिक के बाजीगर कहलाने वाले निर्माता विनोद भानुशाली की नई फिल्म ‘मैं अटल हूं’ को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट के साथ बिना किसी कट के पास कर दिया है और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन का सबसे आकर्षक पहलू यानी कि उनकी प्रेम कथा इस फिल्म में दिखना तय है। दो घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को देखते हुए सेंसर बोर्ड के कई सदस्यों की आंखें नम हो आईं। अटल बिहारी वाजपेयी की पॉलिटिकल लाइफ को करीब से दिखाने के लिए मैं अटल हूं फिल्म अब रिलीज होने वाली है।
पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में नजर आएंगे। पॉलिटिकल ड्रामा बेस्ड इस फिल्म में अटल बिहारी के संघर्ष के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में उनकी सूझबूझ की जर्नी भी दिखाएगी। फिल्म में पीयूष मिश्रा, कृष्ण बिहारी वाजपेयी (अटल बिहारी वाजपेयी के पिता) के रोल में होंगे। उनके अलावा दया शंकर पांडे भाजपा के अग्रदूत राजनीतिक दल जनसंघ के दिवंगत नेता दीनदयाल उपाध्याय, पायल कपूर नायर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में होंगी। भाजपा के नेता रहे प्रमोद महाजन के किरदार में हर्षद कुमार होंगे। फिल्म के ट्रेलर में सोनिया गांधी का कैरेक्टर भी दिखाया गया है। इस रोल में पाउला मैकग्लिन नजर आएंगी।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
