फिल्मफेयर में जाह्नवी लूटेगी महफिल
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर फिल्मफेयर अवाड्र्स के 69वें संस्करण में परफॉर्मेंस देंगी। फिल्मफेयर अवाड्र्स के 69वें संस्करण की मेजबानी इस साल गुजरात कर रहा है। जाह्नवी कपूर इस साल फिल्मफेयर में स्टेज पर परफॉर्म करने वाली हैं। जाह्नवी कपूर ने कहा कि इस बार गुजरात में फिल्मफेयर हो रहा है, जिसका सिनेमा और संस्कृति से गहरा नाता रहा है। मैंने पिछले दिनों गुजरात में काफी समय बिताया था। मैंने वहां पर अपनी आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की शूटिंग की है। क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए मैं वड़ोदरा गई थी। गुजरात मुझे घर जैसा लगता है। इससे बेहतर जगह फिल्मफेयर अवार्ड समारोह के लिए इस बार नहीं हो सकती है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
