22 जनवरी को ओपीडी सेवाएं बंद करने के फैसले को दिल्ली एम्स ने लिया वापस
नई दिल्ली, रविवार, 21 जनवरी 2024। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे तक बंद रखने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। अब सोमवार को ओपीडी खुली रहेगी। एम्स ने एक नये कार्यालय ज्ञापन में बताया कि अस्पताल की ओपीडी निर्धारित तिथि पर अस्पताल आने वाले मरीजों की देखभाल के लिए खुली रहेगी ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो और चिकित्सकों की सुविधा मिल सके। ज्ञापन में कहा गया कि सभी जरूरी नैदानिक देखभाल सेवाएं भी चालू रहेंगी।
दिल्ली स्थित एम्स द्वारा पूर्व में जारी एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा गया था कि सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। अस्पताल ने हालांकि यह भी कहा था कि महत्वपूर्ण और आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को आयोजित होगा।
Similar Post
-
ओडिशा के बालासोर में सिलेंडर में हुआ विस्फोट; रेस्तरां जल कर खाक, कोई हताहत नहीं
बालासोर, सोमवार, 21 सितंबर 2026। ओडिशा के बालासोर शहर में सोमवा ...
-
अगर अवसंरचना ही नहीं होगी, तो न्यायाधिकरण कैसे काम करेंगे : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 21 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को ...
-
दक्षिण दिल्ली में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत लगभग 20 ‘अनाधिकृत’ मकान, फार्महाउस ढहाए गए
नई दिल्ली, सोमवार, 21 सितंबर 2026। दक्षिण दिल्ली के छतरपुर क्षे ...
