राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचीं कंगना रणौत
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज को निमंत्रण मिला है। इनमें कंगना रनौत भी शामिल हैं। शनिवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर पपराजी ने स्पॉट किया। फिर वह अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने मीडिया से बात की। कंगना ने कन्फर्म किया कि वह 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वक्त मौजूद रहेंगी। उनका कहना है कि यह उनके पिछले जन्मों के पुण्य हैं, जो अब अयोध्या में आने का मौका मिला है। कंगना ने बताया वह बहुत खुश हैं जो उन्हें वहां मौजूद रहने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम के जिन्हें दर्शन होते हैं, वे बहुत पुण्य कमाते हैं। जैसे वेटिकन सिटी है वैसे ही हमारा सबसे बड़ा धाम अयोध्या धाम है।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
