कोरियन सिंगर ने गाया 'रघुपति राघव राजा राम'
आज भारत के प्रत्येक घर में सिर्फ जय श्रीराम के नारे लग रहे हैं। अयोध्या नगरी ही नहीं, बल्कि देश के कोने-कोन में लोग प्रभु श्री राम का बेहतरीन तरीके से स्वागत कर रहे हैं। सभी राम भक्त रमा लला की भक्ति में डूबा दिख रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन पर के-पॉप सिंगर औरा ने प्रभु श्री राम को अपनी आवाज में एक गाना डेडिकेट किया है। के-पॉप सिंगर औरा ने बिग बॉस 17 में बतौर वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी एंट्री ली थी। लेकिन कुछ सप्ताहों पहले ही बिग बॉस से उनका सफर खत्म हो गया। औरा भले ही बिग बॉस के फिनाले की रेस से बाहर हो गए, मगर हर तरफ उनका 'औरा' अभी बरकरार है। उन्हें प्रशंसकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। वहीं अब के-पॉप सिंगर ने राम लला के लिए गाना गाकर अपने प्रशंसकों का दिल खुश कर दिया है।
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर औरा ने अपनी आवाज में प्रभु श्री राम और यूपी टूरिज्म को डेडिकेटेड म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है। म्यूजिक वीडियो का टाइटल है 'रघुपति राघव राजा राम।' वीडियो में औरा माथे पर तिलक लगाकर ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं। वो बेहद एनर्जी और श्रद्धा भाव से प्रभु श्री राम का गाना गाते नजर आए। औरा ने राम लला का नाम यूं जपा कि सुनने वाले उनकी आवाज के मुरीद हो जाएंगे। औरा ने इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो साझा करते हुए लिखा- साउथ कोरिया, अयोध्या से गहरा और ऐतिहासिक बॉन्ड साझा करता है।
अयोध्या में जश्न का माहौल है। इसलिए मैं ये गाना प्यार और सम्मान के साथ उत्तर प्रदेश टूरिज्म को डेडिकेट करना चाहता हूं। इंडियन कल्चर ने मुझे भारत के साथ कनेक्ट करने चांस दिया है। आगे उन्होंने लिखा- जब मैं ये गाना गा रहा था, स्वयं को भक्ति में डूबा पाया। यकीनन आपको भी ऐसा ही महूसस हो। के-पॉप सिंगर को इस राम भक्ति में डूबकर गाना गाते देखकर श्रद्धालुओं का दिल खुश हो गया है। इंस्टाग्राम पर उनके गाने पर हर कोई बस जय श्रीराम कमेंट करता नजर आ रहा है।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
