26 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म हिंदुत्व
टैग प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म हिंदुत्व ओटीटी प्लेटफॉर्म मास्क टीवी पर 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म हिंदुत्व के निर्माता चिरंजीवी भट्ट और अंजू भट्ट हैं। हिंदुत्व में किशोरवय को प्राप्त एक ऐसी युवती की कहानी कही गई है, जो अपनी संस्कृति को भुलाकर पाश्चात्य जगत की चकाचौंध में अपने अस्तित्व को ही नकारात्मक रूप से देखने लगती है। उसको समझाने के लिए एक युवा जो धर्मनिष्ठ भी है और शिक्षित भी है वो अपने शिक्षण स्थल से ही इस हिंदुत्व के अलख को जगाता है और आखिर में युवती को उसकी असलियत से रूबरू कराकर हिंदुत्व के असली रूप से दर्शन कराता है। हिंदुत्व के लेखक ऋषील जोशी और निर्देशक करण राजदान है। फि़ल्म में श्वेता राज के लिखे गीत पर संगीत रवि शंकर ने दिया है। फिल्म के गानो में अनूप जलोटा, दलेर मेहंदी, मधुश्री, दिव्या कुमार, और मास्टर सलीम ने आवाज दी है। हिंदुत्व में आशीष शर्मा, सोनारिका भदौरिया, अनूप जलोटा, दीपिका चिखलिया, गोविंद नामदेव की अहम भूमिका है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
