महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा
- बस ने ट्रैक्टर और कार को मारी टक्कर, छह लोगों की मौत
अहमदनगर, बुधवार, 24 जनवरी 2024। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंगलवार देर रात राज्य परिवहन की एक बस ने एक ट्रैक्टर और एक कार को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब ढाई बजे पारनेर तहसील में अहमदनगर-कल्याण रोड पर धवलीपुरी फाटा के पास हुई।
उन्होंने बताया कि गन्ना ले जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया था और उससे गन्ने उतारने के लिए दूसरा ट्रैक्टर लाया गया। पारनेर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक कार का ड्राइवर भी वाहन रोक कर सामान उतारने के काम में लोगों की मदद कर रहा था। अधिकारी ने कहा, ‘‘इसी दौरान जैसे ही ट्रैक्टर सड़क पर मुड़ा, वहां विपरीत दिशा से आ रही राज्य परिवहन की एक बस ने ट्रैक्टर और कार को टक्कर मार दी। हादसे में कुछ मजदूरों सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
