गणतंत्र दिवस पर 1132 सुरक्षाकर्मियों को वीरता, सेवा पदक सम्मान
नई दिल्ली, गुरुवार, 25 जनवरी 2024। गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व गुरुवार को पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक देने की घोषणा की। यहां आज जारी आधिकारिक बयान के मुतबिक 277 वीरता पदकों में दो राष्ट्रपति वीरता पदक (पीएमजी) और 275 वीरता पदक शामिल हैं। वीरता पुरस्कारों में से नक्सलप्रभावित क्षेत्रों के 119 , जम्मू कश्मीर क्षेत्र के 133 और अन्य क्षेत्रों के 25 कर्मियों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
राष्ट्रपति वीरता पदक प्राप्त करने वाले कर्मियों में दो सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) कर्मी शामिल हैं जिन्हें 15वीं कांगो टुकड़ी के सदस्यों के रूप में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (मोनुस्को) में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन के हिस्से के रूप में शांति स्थापना के प्रतिष्ठित कार्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए चुना गया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस के 72 , महाराष्ट्र के 18 , छत्तीसगढ़ के 26 , झारखंड के 23 , ओडिशा के 15 , दिल्ली के 08 , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल( सीआरपीएफ) के 65 , सीमा सशस्त्र बल के 21 तथा शेष अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और सीएपीएफ के कर्मियों वीरता वीरता पदक दिये जायेंगे।
कुल 94 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति सेवा पदक (पीएसएम) और 667 को सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) से सम्मानित किया गया है। पीएसएम को सेवा में विशेष प्रतिष्ठित रिकॉर्ड के लिए सम्मानित किया जाता है, जबकि एमएसएम को संसाधनशीलता और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
