‘शैतान’ का धांसू टीजर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म शैतान का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म शैतान ने अजय देवगन के आर माधवन और ज्योतिका की अहम भूमिका है। शैतान के टीजर की शुरुआत होती है एक राक्षस की मूर्ति के साथ, जिसमें पीछे वॉइस ओवर चलता है, जिसमें शैतान कहता है, ‘कहते हैं ये पूरी दुनिया बहरी है, लेकिन सुनती सिर्फ मेरी है। काले से भी काला मैं, बहकाने का प्याला मैं, तंत्र से लेकर श्लोक का..मालिक हूं मैं नौ लोक का”। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म शैतान टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “वो पूछेगा तुमसे…एक खेल खेलोगे? पर उसके बहकावे में मत आना। जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, शैतान का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा किया गया है।विकास बहल निर्देशित फिल्म शैतान 08 मार्च को रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
