इंडोनेशिया मास्टर्स: लक्ष्य सेन और प्रियांशु राजावत पुरुष एकल स्पर्धा से बाहर
जकार्ता, गुरुवार, 25 जनवरी 2024। भारत के लक्ष्य सेन और प्रियांशु राजावत गुरुवार को यहां अपने प्री क्वार्टरफाइनल में सीधे गेम से हारकर बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 इंडोनेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के पुरुष एकल से बाहर हो गये। आठवीं वरीयता प्राप्त एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ मुकाबले में सेन ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन वह डेनमार्क के इस खिलाड़ी से 19-21 18-21 से हार गये। पहले दौर में सेन ने चीन के वेंग होंगयांग को 24-22 21-15 से मात दी थी। राजावत ने भी कनाडा के ब्रायन यांग के खिलाफ शुरूआती गेम में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इतना ही काफी नहीं था और वह 18-21 14-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये। राजावत ने पहले दौर में डेनमार्क के रास्मस गेमके को 21-18 21-19 से शिकस्त दी थी। अब टूर्नामेंट में किरण जॉर्ज एकमात्र भारतीय बचे हैं। पुरुष एकल में उनका सामना चीन के लु गुआंगझू से होगा। उन्होंने पहले दौर में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 18-21 21-16 21-19 से मात दी थी।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
