रामायण में विभीषण के किरदार में नजर आ सकते हैं विजय सेतुपति
बीते साल निर्देशक नितेश तिवारी ने 'रामायण' फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इसी के साथ ये भी बताया था कि रणबीर कपूर 'राम' का रोल अदा करेंगे। अब खबर आ रही है कि रणबीर कपूर की 'रामायण' में साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति भी नजर आ सकते हैं। विजय सेतुपति को विभीषण का किरदार निभाने के लिए एप्रोच किया गया है। हालांकि, इस पर नितेश या उनकी टीम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विजय बनेंगे 'विभीषण'
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर 'राम', साई पल्लवी 'सीता', यश 'रावण' और निर्देशक नितेश ने विभीषण के रोल के लिए विजय सेतुपति को अप्रोच किया है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक चलता है तो जल्द ही निर्देशक अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। विभीषण यानी रावण का भाई, यश और विजय साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं। सूत्र के हवाले से पता लगा है कि नितेश कुछ दिनों पहले ही विजय से इस रोल के सिलसिले में मिले थे। अपने साथ वो स्क्रिप्ट भी लेकर गए थे। विजय को जब नितेश ने पूरी कहानी नैरेट की तो उन्हें वो काफी पसंद भी आई। दोनों के बीच अभी बातचीत चल रही है, क्योंकि फीस को लेकर बात अटक गई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी की 'रामायण' काफी बड़े पैमाने पर बनने वाली है। सनी देओल का नाम फिल्म में 'हनुमान' के किरदार के लिए सामने आ रहा है। वहीं, लारा दत्ता को 'कैकेई' के रोल के लिए अप्रोच किया गया है। बॉबी देओल के पास भी नितेश गए थे, 'कुंभकरण' का रोल लेकर, लेकिन एक्टर ने इस रोल को करने से इनकार कर दिया।
'रामायण' को नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं। मेकर्स प्लान कर रहे हैं कि ये फिल्म आने वाले साल 2025 दिवाली पर रिलीज की जाए। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और अगर रिपोर्ट्स की मानें तो कास्ट फाइनलाइज होने ही वाली है। हालांकि, पूरी स्टार कास्ट को लेकर मेकर्स की ओर से अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है।
Similar Post
-
ममता कुलकर्णी ने प्रशंसकों को दिखाया अपना नया परिवार
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री और मॉडल ममता कुलकर्ण ...
-
‘भूत बंगला’ का टीजर हुआ रिलीज
अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन ...
-
‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
फिल्म दि पैराडाइज के मेकर्स ने गाना ‘आया शेर’ के लिए 2.5 एकड़ का स् ...
