इस फिल्म में हनुमान बनेंगे सनी देओल, मई में शुरू होगी शूटिंग
नितेश तिवारी जल्द ही अपनी अगले बिग बजट प्रोजेक्ट ‘रामायण’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जहां बीते कुछ महीनों में रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी कई खबरें सामने आई हैं। वहीं अब एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में हनुमान के रोल के लिए सनी देओल को लॉक कर लिया गया है। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो सनी ने नितेश की इस फिल्म के हामी भर दी है, वह हनुमान का रोल प्ले करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। चर्चा है कि सनी मई 2024 से इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट के लिए शूटिंग शुरू करेंगे, इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट में सनी का गेस्ट अपीयरेंस ही होगा पर इसके सेकेंड और थर्ड पार्ट में स्क्रीन पर उनका पूरा प्रेजेंस होगा।
इसके पहले यह भी सुनने में आया था कि मेकर्स विभीषण के रोल के लिए साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति से चर्चा कर रहे हैं। इस फिल्म में लारा दत्ता को कैकयी के रोल के लिए ऑप्ट किया गया है। यह भी चर्चा थी कि फिल्म में सनी के भाई बॉबी देओल, कुंभकरण के रोल में दिखेंगे, वहीं बाद में बॉबी की टीम ने इसे अफवाह करार दिया था। वहीं उम्मीद है कि नितेश मार्च 2024 तक रणबीर और साई के साथ इस फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग शुरू कर देंगे, यश जो फिल्म में रावण का रोल करेंगे, वो जुलाई 2024 में इसकी शूटिंग जॉइन करेंगे। वहीं मेकर्स इसके पहले पार्ट को साल 2025 के सेकेंड हाफ तक रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
Similar Post
-
ममता कुलकर्णी ने प्रशंसकों को दिखाया अपना नया परिवार
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री और मॉडल ममता कुलकर्ण ...
-
‘भूत बंगला’ का टीजर हुआ रिलीज
अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन ...
-
‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
फिल्म दि पैराडाइज के मेकर्स ने गाना ‘आया शेर’ के लिए 2.5 एकड़ का स् ...
