‘आप’ विधायकों को तोड़ने संबंधी आरोपों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी भाजपा
नई दिल्ली, सोमवार, 29 जनवरी 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाने के लिये विपक्षी दल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को यह जानकारी दी। सचदेवा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष रामवीर बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त से मुलाकात करके आरोपों की निष्पक्ष जांच करने का अनुरोध करेगा। सचदेवा ने कहा, ‘‘आप और केजरीवाल को भाजपा द्वारा उनके विधायकों को तोड़ने के प्रयासों के बारे में एक हलफनामा देकर हमारी मदद करनी चाहिए।’’ केजरीवाल और ‘आप’ के कई नेताओं ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि भाजपा पैसे और चुनाव टिकट की पेशकश करके पार्टी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि ‘आप’ के सात विधायकों से संपर्क करके प्रत्येक को दलबदल करने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई।
Similar Post
-
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवा ...
-
मणिपुर को इतनी सुरक्षा की जरूरत थी:दिल्ली में प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस तैनाती पर तृणमूल का तंज
कोलकाता, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुण ...
-
अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय ...
