बदायूं में सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चों समेत तीन की मौत
बदायूं, मंगलवार, 30 जनवरी 2024। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के कोतवाली उझानी क्षेत्र में बरेली मथुरा मार्ग पर मंगलवार को स्कूली वैन और मिनी ट्रक की टक्कर में दो बच्चों और चालक की मौत हो गयी जबकि छह अन्य बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गये। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि गांव बुटला दौलतपुर में स्थित कैप्टन गजराज सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक प्राइवेट स्कूल वैन की आज सुबह लगभग 9.45 बजे एक कैंटर से टक्कर हो गयी। वैन पहले कैंटर गाड़ी से टकराई, उसके बाद पीछे से आ रही रोडवेज बस भी वैन से टकरा गयी। इस हादसे में ड्राइवर और उसके बेटे समेत दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई है । गम्भीर रूप से घायल छह बच्चों को बदायूं मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मरने वालों में वैन चालक उमेश(30), उसका 2 साल का बच्चा और एक अन्य 6 वर्ष के छात्र की मृत्यु हुई है। अन्य बच्चे मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लाए गए हैं। वाहनों को सड़क से हटवा कर मार्ग सुचारू कर दिया गया है।
Similar Post
-
कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने मुंबई में 4,446 खुले मैनहोल को लेकर जताई चिंता
मुंबई, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। मुंबई में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की ...
-
पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के आवास पर जुटे समर्थक, पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग
चंडीगढ़, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चर ...
-
मुख्यमंत्री के तौर पर एक माह पूरा करने के बाद शिवकुमार ने सपरिवार सिद्धरमैया से भेंट की
बेंगलुरु, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रू ...
