आरपीएससी में प्राध्यापक के 52 तथा प्रोग्रामर के 216 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को संस्कृत शिक्षा विभाग में प्राध्यापक-विद्यालय के 8 विषयों हेतु 52 पद तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में प्रोग्रामर के 216 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि प्राध्यापक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी से 29 फरवरी 2024 की रात्रि 12 बजे तक एवं प्रोग्रामर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी से 1 मार्च 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उक्त भर्तियों की परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।
Similar Post
-
उप्र में मेधावी स्नातक छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
लखनऊ, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक् ...
-
डीयू ने एनईपी के तहत एक साल के पीजी कार्यक्रम में दाखिले की शुरुआत की
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली ...
-
दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2026-27 सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया, 28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी ...
