दीप्ति शर्मा टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में संयुक्त दूसरे स्थान पर
दुबई, मंगलवार, 30 जनवरी 2024। भारत की दीप्ति शर्मा एक पायदान चढकर आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में मंगलवार को संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि उनकी हमवतन रेणुका सिंह भी दसवें स्थान पर पहुंच गई हैं । दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर नोंकुलुलेको एमलाबा तीन पायदान गिरकर दूसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गई । दीप्ति के साथ पाकिस्तान की सादिया इकबाल दूसरे स्थान पर है जबकि इंग्लैंड की सारा ग्लेन चौथे स्थान पर है । इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्सेलेटन शीर्ष पर बनी हुई है । हरफनमौलाओं की सूची में शीर्ष दस में कोई बदलाव नहीं है । इसमें दीप्ति चौथे स्थान पर बनी हुई हैं । बल्लेबाजों में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना चौथे, जेमिमा रौड्रिग्स 13वें, शेफाली वर्मा 16वें और हरमनप्रीत कौर 17वें स्थान पर है । आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी शीर्ष पर हैं जबकि उनकी हमवतन ताहलिया मैकग्रा दूसरे स्थान पर हैं ।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
