संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक रिलीज
बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आने वाली वेबसीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। हीरामंडी: द डायमंड बाजार में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख जैसे कलाकार शामिल हैं। हीरामंडी: द डायमंड बाजार का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, यहां प्रसिद्ध भारतीय निर्माता संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज एवर: हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार पर आपकी पहली नजर है! हीरामंडी वेब सीरीज वेश्याओं और उनकी जिंदगी को लेकर बुनी गई है। वर्ष 1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित, ‘हीरामंडी’ ‘कोठों’ में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति की कहानी को बयां करती है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
