सेना ने पुंछ में एलओसी के समीप संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद गोलीबारी की
मेंढर/जम्मू, शनिवार, 03 फ़रवरी 2024। सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद शनिवार को गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने मेंढर के साबरा गली इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी और फौरन जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के मेंढर के एक अग्रिम गांव में गोलीबारी हुई और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक व्यापक तलाश अभियान चलाया गया है। इलाके में हाल में भारी हिमपात हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि एलओसी की सुरक्षा में तैनात जवान हाल में हुए हिमपात के बाद सीमा पार से किसी भी आतंकवादी घुसैपठ को रोकने के लिए अत्यधिक सतर्क हैं। जम्मू की ‘व्हाइट नाइट कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने शुक्रवार को पुंछ सेक्टर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जवानों से सतर्क रहने को कहा है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
