अवनी प्रशांत डब्ल्यूएएपी चैम्पियनशिप में संयुक्त 11वें स्थान पर
पटाया (थाईलैंड), शनिवार, 03 फ़रवरी 2024। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अवनी प्रशांत महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप (डब्ल्यूएएपी) के तीसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर है। पहले दो दौर में 68 और 69 का स्कोर करने वाली अवनी ने तीसरे दौर में दो बर्डी के मुकाबले एक बोगी लगाई। अवनी का कुल स्कोर आठ अंडर है जबकि तालिका में शीर्ष पर काबिज चीनी ताइपे की चुन-वेई वू (66) का स्कोर 18-अंडर का है। कट में जगह बनाने वाली एक अन्य भारतीय सान्वी सोमू 75 के कार्ड के साथ संयुक्त 48 वें स्थान पर है। यह 15 साल की खिलाड़ी ने दो बर्डी के मुकाबले पांच बोगी कर बैठी।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
