अक्षय कुमार के नए गाने ‘शंभू’ का टीजर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के नए गाना शंभू का टीजर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार, फिलहाल, फिलहाल 2 और क्या लोगे तुम के बाद एक बार फिर म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो ‘शंभू’ का टीजर जारी किया है। टीजर में अक्षय कुमार महादेव के किरदार में तांडव करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने गाने की रिलीज डेट 05 फरवरी बतायी है। अक्षय कुमार ने ‘जय महाकाल’ कैप्शन के साथ पोस्ट शेयर किया है।इस गाने में अक्षय कुमार ने अभिनय के साथ पार्श्वगायन भी किया है। अक्षय कुमार के को-सिंगर सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोंट्रोस हैं। इस म्यूजिक वीडियो को गणेश आचार्य ने निर्देशित किया है। इस गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखा है, जबकि कंपोजर विक्रम मोंट्रोस हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
