श्रद्धा कपूर ने फैंस से पूछा, शादी कर लूं क्या
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में श्रद्धा ने ट्रेडिशनल लुक में अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन पर फैंस दिल हार बैठे हैं। इंस्टाग्राम पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ट्रेडिशनल अंदाज दिखाया है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए श्रद्धा ने फैंस की धडक़ने बढ़ाने के लिए अनोखा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने अपने कैप्शन में फैंस से पूछा है कि अच्छी लग रही हूं क्या? शादी कर लूं? अब एक्ट्रेस के इस सवाल पर कमेंट की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा है, शादी लेकिन किससे। दूसरे यूजर ने लिखा, आपका दूल्हा कहां हैं, हमें भी मिलाओ?
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
