शास्त्रीय संगीत सीख रहे हैं आमिर खान
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान इन दिनों शास्त्रीय संगीत सीख रहे हैं। आमिर खान इन दिनों शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण ले रहे हैं। आमिर खान ने बताया, आजकल मैं सिंगिंग सीख रहा हूं। मेरे हाथ में आप धागा देख रहे हैं, वह मेरी आधिकारिक गुरु सुचेता बसरूर जी ने बांधा है। मैं उनका शिष्य बना हूं। मैं उनसे भारतीय शास्त्रीय संगीत सीख रहा हूं। मैं उनसे पिछले चार-छह महीनों से सीख रहा हूं। आमिर खान ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद अभिनय से दूरी बना ली थी। आमिर अब भिनय में दोबारा वापसी कर चुके हैं। आमिर खान ने कहा, मैंने दो वर्षों का अच्छा इस्तेमाल किया है। अपने परिवार के साथ खूब वक्त गुजारा। अब मैं काम करने के लिए तैयार हूं। एक फरवरी से मेरी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
