श्रीनगर में आतंकवादी हमले में घायल व्यक्ति की मौत
श्रीनगर, गुरुवार, 08 फ़रवरी 2024। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बुधवार शाम आतंकवादी हमले में गंभीर रूप से घायल पंजाब के एक व्यक्ति ने गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया जिससे मृतकों की संख्या दो हो गयी है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर के शहीद गुंज में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए रोहित ने सुबह करीब 07.55 बजे शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) में दम तोड़ दिया। पंजाब के अमृतसर निवासी दो श्रमिक अमृत पाल (31) और रोहित माशी (25) पर अज्ञात आतंकवादियों ने कल शाम उस समय हमला किया जब वे श्रीनगर इलाके में अपने किराए के आवास पर जा रहे थे।
Similar Post
-
बाल श्रम संशोधन अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए विशेष प्रकोष्ठ गठित करे केंद्र: न्यायालय
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को ...
-
सरकार ने अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवी ...
-
125 दिन रोजगार की गारंटी वाली योजना का हवाला देकर शुभेंदु ने प्रवासी श्रमिकों से लौटने की अपील की
कोलकाता, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शु ...
