एक साथ नजर आएंगे टाइगर और पठान
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर वर्सेज पठान की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो सकती है। यशराज बैनर की स्पाय यूनिवर्स की फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ को लेकर लंबे समय से चर्चा है। इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान की मुख्य भूमिका होगी। शाहरुख खान-सलमान खान स्टारर फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ की शूटिंग में इसलिए देरी हो रही है, क्योंकि मेकर्स इस फिल्म की स्क्रिप्ट को रिफाइन कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ने ही फिल्म के लिए अपनी-अपनी डेट्स कमिट कर दी हैं और अब जल्द ही यह फिल्म फ्लोर पर आने वाली है। इस फिल्म के जरिये लंबे अरसे के बाद शाहरुख-सलमान एक साथ फुल फ्लेज फिल्म करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि टाइगर वर्सेस पठान की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो जाएगी। टाइगर वर्सेस पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
