धनुष की फिल्म ‘रायन’ का फर्स्ट लुक रिलीज
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की आने वाली फिल्म रायन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। सन पिक्चर्स ने धनुष की आने वाली फिल्म रायन का फर्स्ट लुक एक्स पर शेयर किया है। इस फिल्म को धनुष ने ही लिखा और निर्देशित किया है। रायन धनुष के करियर की 50 वीं फिल्म है। फिल्म रायन के पोस्टर में धनुष एप्रन पहने और खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। एक हाथ में उन्होंने पेचकस पकड़ा हुआ है। फिल्म रायन का संगीत ए.आर. रहमान तैयार कर रहे हैं।फिलहाल ‘रायन’ के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। फिल्म रायन को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
