दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी की संभावना
नई दिल्ली, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024। दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। इस दौरान तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने शहर के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और दिन के समय बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। वहीं, सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी में बारिश हुई जिससे वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह आठ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 रहा जो ‘खराब’ की श्रेणी में आता है। दिल्ली में फरवरी के महीने में अब तक पांच दिन बारिश हुई, जबकि पिछले वर्ष इस महीने में एक भी दिन बारिश नहीं हुई थी।
आईएमडी ने कहा कि आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत रहा। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Similar Post
-
‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली रैली में झारखंड से हजारों लोग शामिल होंगे: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
रांची, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्र ...
-
मिजोरम में एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद
आइजोल, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। मिजोरम के आइजोल जिले में एक व्य ...
-
तमिलनाडु में एक नवंबर से 1,000 रुपये से अधिक की शराब खरीद पर डिजिटल भुगतान अनिवार्य
चेन्नई, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टा ...
