तेलुगु अभिनेता निखिल सिद्धार्थ बने पिता
- सोशल मीडिया पर छाई बेटे की पहली तस्वीर
तेलुगु एक्टर निखिल सिद्धार्थ भी पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी पल्लवी शर्मा ने 21 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। सेलिब्रिटी कपल को लोग सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही निखिल सिद्धार्थ के बेटे की पहली तस्वीर भी इंटरनेट पर छाई है। प्यार से लोग एक्टर को सिद्धार्थ बुलाते हैं। उनकी पत्नी ने हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। फिलहाल उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की टीम ने बेटे की पहली तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सिद्धार्थ अपने बेटे को किस करते दिख रहे हैं। कुछ समय पहले ही उनकी पत्नी पल्लवी की गोदभराई हुई थी। इसकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। सिद्धार्थ और पल्लवी की शादी लॉकडाउन के बीच 2020 में हुई थी। सिद्धार्थ ने 'कार्तिकेय', 'कार्तिकेय 2', 'स्पाई' और 'किरिक पार्टी' जैसी फिल्मों में काम किया है। उनका काम लोगों को पसंद आता है और उनके लाखों फैंस हैं। सिद्धार्थ और उनके परिवार को हमारी टीम की ओर से ढेरों शुभकामनाएं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
