55 वर्ष की हुई भाग्यश्री
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री भाग्यश्री आज 55 वर्ष की हो गईं। 23 फरवरी, 1969 को मुंबई में जन्मीं भाग्यश्री ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत वर्ष 1987 में टीवी पर प्रसारित अमोल पालेकर की.. कच्ची धूप से की। भाग्यश्री ने बॉलीवुड में अपना करियर वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म ..मैने प्यार किया ..से शुरू किया। सूरज बडज़ात्या निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म टिकट खिडक़ी पर सुपरहिट साबित हुई।
इस बीच भाग्यश्री ने हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली। शादी के बाद भाग्यश्री की कैद में है बुलबुल, त्यागी, पायल और घर आया मेरा परदेसी जैसी कुछ फिल्में प्रदर्शित हुई, लेकिन सभी फिल्मों ने टिकट खिडक़ी पर दम तोड़ दिया। इन फिल्मों की नाकामयाबी के बाद भाग्यश्री ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘हेल्लो गल्र्स’ के जरिए भाग्यश्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच भाग्यश्री ने भोजपुरी, मराठी और तेलगु फिल्मों में भी अभिनय किया। भाग्यश्री ने वर्ष 2023 में प्रदर्शित फिल्म किसी का भाई किसी का जान में कैमियो किया है।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
