यहाँ जानिए तुलसी की माला धारण करने के नियम
सनातन धर्म में मालाओं को पूजा जाता है। माला को धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। प्रत्येक माला की अपनी खास अहमियत होती है। प्रभु श्री विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है, इसलिए तुलसी की माला धारण करने से प्रभु श्री विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। तुलसी की माला से जाप करने से प्रभु श्री विष्णु प्रसन्न होते हैं। ऐसे में मन को शांति प्राप्त होती है साथ ही साथ आत्मा पवित्र हो जाती है। आइये आपको बताते है तुलसी की माला से जाप करने के नियम...
तुलसी की माला धारण करने के नियम:-
- तुलसी की माला धारण करने से पहले नहा लेना चाहिए।
- तुलसी की माला को गंगाजल से धोकर धूप में सुखा लेना चाहिए।
- तुलसी की माला को सूर्योदय या सूर्यास्त के वक़्त धारण करना चाहिए।
- तुलसी की माला धारण करते वक़्त प्रभु श्री विष्णु का ध्यान करना चाहिए।
- तुलसी की माला को हमेशा साफ रखना चाहिए।
- जो भी मनुष्य तुलसी की माला धारण करता है उसे सात्विक भोजन अपनाना होता है, तामसिक भोजन का त्याग करना होता है।
- यदि आप तुलसी की माला को गले में धारण नहीं कर सकते हैं तो आप चाहे तो इसे हाथ में भी धारण कर सकते।
तुलसी की माला धारण करने के लिए सबसे अच्छा दिन
- सोमवार: भगवान महादेव का दिन
- गुरुवार: भगवान विष्णु का दिन
- बुधवार: भगवान गणेश का दिन
- प्रदोष काल: भगवान महादेव का समय
Similar Post
-
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास में आने वाले नवरात्र को अत्यंत पवि ...
-
संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन
सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या सं ...
-
शनि दोष से मुक्ति के लिए ऐसे करें शनिवार व्रत और पूजन
पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन स ...
