हारिस राऊफ कंधे की चोट के कारण पीएसएल से बाहर
लाहौर, रविवार, 25 फ़रवरी 2024। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राऊफ कंधे में चोट के कारण पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। पीएसएल में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलने वाले इस 30 वर्षीय तेज गेंदबाज को शुक्रवार रात कराची किंग्स के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते समय कंधे में चोट लग गई थी और वह मैदान से बाहर चले गए थे। फिटनेस हासिल करने के लिए उन्हें चार से छह सप्ताह का समय लगेगा। लाहौर कलंदर्स के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एमआरआई स्कैन और अन्य परीक्षणों से पता चला है कि उनके कंधे में चोट है जिसे ठीक होने में समय लगेगा इसलिए वह पीएसएल से बाहर हो गए हैं।’’ यह गत चैंपियन लाहौर की टीम के लिए बड़ा झटका है जो लगातार चार मैच हार चुकी है।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
