प्रधानमंत्री के खिलाफ गुब्बारे छोड़ने की योजना बनाने के आरोप में कांग्रेसी गिरफ्तार
चेन्नई, मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) की मंगलवार सुबह हुई बैठक में मछुआरों के जटिल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज से राज्य की दो दिवसीय यात्रा के खिलाफ, काले गुब्बारे छोड़कर तथा काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टीएनसीसी एससी विंग के अध्यक्ष रंजन कुमार द्वारा आज सुबह यह घोषण किये जाने के बाद की श्री मोदी के दौरे के दौरान काले गुब्बारे छोड़े जाएंगे, उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी एहतियाती कदम के तौर पर की गई है और उसे घर में हिरासत में रखा गया है। इस बीच कोयंबटूर शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने रामनाथपुरम जिले के पंबन में मानव श्रृंखला आंदोलन की घोषणा की है और प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाने का इरादा है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
