जेएसडब्ल्यू एनर्जी को एसजेवीएन से 700 मेगावाट की सौर परियोजना मिली
जेएसडब्ल्यू एनर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र की एसजेवीएन लिमिटेड से 700 मेगावाट की सौर परियोजना मिली है। जेएसडब्ल्यू ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस परियोजना को इसकी अनुषंगी कंपनी जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड (जेएसडब्ल्यू नियो) द्वारा 1,500 मेगावाट (अंतरराज्यीय पारेषण तंत्र) आईएसटीएस-संबद्ध सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए आमंत्रित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली में हासिल किया गया है। कंपनी ने कहा कि एसजेवीएन लिमिटेड से 700 मेगावाट क्षमता के अधिकार पत्र (एलओए) के बाद, कंपनी की कुल क्षमता बढ़कर 11.0 गीगावाट (जीडब्ल्यू) हो गई, जिसमें 1.4 गीगावाट सौर क्षमता है। परियोजना को बिजली खरीद समझौते (पीपीए) की प्रभावी तिथि से 24 महीने के भीतर पूर्ण अनुबंधित क्षमता की बिजली की आपूर्ति करनी होगी।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने कहा कि इसकी कुल उत्पादन क्षमता 11.0 गीगावाट है, जिसमें परिचालन में 7.2 गीगावाट, पवन, तापीय और पनबिजली में निर्माणाधीन 2.6 गीगावाट और एसईसीआई (किस्त – 16) और एसजेवीएन से 1.2 गीगावाट क्षमता के लिए एलओएएस शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी के पास बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली और हाइड्रो-पंप भंडारण परियोजना के माध्यम से 3.4 गीगावाट की ऊर्जा भंडारण क्षमता है। कंपनी को 2024 के अंत तक 9.8 गीगावाट परिचालन उत्पादन क्षमता होने की उम्मीद है। कंपनी की वर्तमान परिचालन क्षमता 7.2 गीगावाट है।
Similar Post
-
प्लास्टिक नोट अगले वित्त वर्ष के आरंभ में आयेंगे
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगले ...
-
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 192 रुपये सस्ता
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार स ...
-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर र ...
