लोकसभा चुनाव: केरल में कांग्रेस 16 सीट पर चुनाव लड़ेगी
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 28 फ़रवरी 2024। केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी सतीशन ने बुधवार को यहां कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में 16 सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के भीतर सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने संवाददाता सम्मेलन कहा कि पिछले चुनावों की तरह, यूडीएफ में दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) दो सीट पर चुनाव लड़ेगी।
केरल की 20 लोकसभा सीट में से कांग्रेस 16 पर, आईयूएमएल दो पर, केरल कांग्रेस (जे) एक पर और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। आईयूएमएल नेतृत्व ने हाल में कहा था कि उसने इस बार एक और लोकसभा सीट की मांग की है और वे अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे। सतीशन ने हालांकि कहा कि मुद्दों को चर्चा के माध्यम से सुलझा लिया गया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आईयूएमएल को उनके द्वारा मांगी गई लोकसभा सीट के बदले राज्यसभा सीट आवंटित की जाएगी।
Similar Post
-
कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने मुंबई में 4,446 खुले मैनहोल को लेकर जताई चिंता
मुंबई, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। मुंबई में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की ...
-
पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के आवास पर जुटे समर्थक, पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग
चंडीगढ़, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चर ...
-
मुख्यमंत्री के तौर पर एक माह पूरा करने के बाद शिवकुमार ने सपरिवार सिद्धरमैया से भेंट की
बेंगलुरु, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रू ...
