अनंत-राधिका की शादी में होगा रिहाना का लाइव कॉन्सर्ट
मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अपनी शादी के कारण ख़बरों में बने हुए हैं। जामगनर में कपल का तीन दिनों तक प्री-वेडिंग बैश होगा। वही इस ग्रैंड अफेयर का हिस्सा पॉप स्टार रिहाना भी हैं। बृहस्पतिवार को वो जामनगर पहुंच चुकी हैं। अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग बैश में वो जबरदस्त परफॉर्मेंस देंगी।
सोशल मीडिया पर उनका रिहर्सल वीडियो वायरल हो रहा है। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, रिहाना अंबानी के फंक्शन में अपने हिट गानों पर परफॉर्म करेंगी। इनमें डायमंड, ऑल ऑफ द लाइट्स, वी फाउंड लव इन अ होपलेस प्लेस, वेयर हैव यू बीन, डॉन्ट स्टॉप द म्यूजिक, ओनली गर्ल (इन द वर्ल्ड) सम्मिलित हैं। सूत्र के मुताबिक, रिहाना जबसे भारत आई हैं वो पूरी रात स्टेज पर थीं। उनके साथ बैकग्राउंड डांसर्स एवं सिंगर्स भी उपस्थित थे। 1 मार्च के फंक्शन के लिए वो इंडो-फ्यूजन मिक्स अटायर पहनेंगी।
वही ये तो बात रही रिहाना की परफॉर्मेंस की, मगर क्या आप जानते हैं इस फंक्शन का हिस्सा बनने के लिए उन्हें कितनी फीस दी जा रही है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है रिहाना को अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग बैश में परफॉर्म करने के लिए 60-70 करोड़ फीस दी जा रही है। इसमें रिहाना के गिग में सम्मिलित होने वाले स्टेज इक्यूपमेंट्स, उनके एवं बैकग्राउंड डांसर्स के आउटफिट का खर्चा भी सम्मिलित है। वैसे अंबानी की शादी में परफॉर्म करने वाली रिहाना पहली अंतर्राष्ट्रीय स्टार्स नहीं हैं। 2018 में ईशा अंबानी के संगीत में बियॉन्से आई थीं।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
