जीवन की महत्वपूर्ण पारी की शुरूआत कर रही हैं अभिनेत्री वरलक्ष्मी
साउथ इंडियन सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक वरलक्ष्मी सरथकुमार ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब वरलक्ष्मी जीवन की नई पारी शुरू करने को तैयार हैं। शनिवार (2 मार्च) को वरलक्ष्मी ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोस्त निकोलाई सचदेव के साथ सगाई कर ली। वरलक्ष्मी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर फैंस के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी।
तस्वीरों में कपल परिवारों के साथ सगाई का जश्न मनाता दिख रहा है। वरलक्ष्मी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “सगाई...हंसी-मजाक और हमेशा खुश रहने का वादा।” वरलक्ष्मी रेशम की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि निकोलाई ने सफेद कुर्ता पहना था। वरलक्ष्मी की मां राधिका सरथकुमार ने भी एक्स पर सगाई की तस्वीरों को शेयर किया। उन्होंने लिखा, “वरलक्ष्मी और निकलोई को ढेर सारी खुशियां मिले।
उन्होंने परिवार और दोस्तों के बीच मुंबई में सगाई की है। उन्हें आशीर्वाद मिले। हम सभी उनके लिए बहुत खुश हैं।” वरलक्ष्मी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इस साल 'रायन' में नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर धनुष हैं, जो लीड एक्टर की भूमिका भी निभाएंगे। वरलक्ष्मी इस साल रिलीज हुई तेजा सज्जा स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘हनुमान’ में दिखी थीं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
