बिहार की मनीषा रानी बनीं ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 की विजेता
बिहार की मनीषा रानी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के 11वें सीजन की विजेता बन गई हैं। मनीषा रानी ने शोएब इब्राहिम और अद्रिजा सिन्हा को हराकर झलक दिखला जा की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मनीषा रानी की एंट्री वाइल्ड कार्ड के माध्यम से हुई थी। मनीषा रानी को विजेता ट्रॉफी के साथ 30 लाख रुपए तथा उनके कोरियोग्राफर आशुतोष पवार को 10 लाख रुपए मिले। इसके साथ ही दोनों को आइलैंड का ट्रिप भी मिला है। ‘झलक दिखला जा 11’ की ट्रॉफी जीतने पर मनीषा रानी ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
उन्होंने कहा, मैं हमेशा से कहती हूं कि मुझे अपने फैंस पर बहुत भरोसा है और एक बार फिर मेरे फैंस ने इस बात को साबित कर दिया है।मेरी जीत का श्रेय मेरे कोरियोग्राफर, मेरी मेहनत और मेरे प्रशंसकों को जाता है। शो में मेरे सामने जो लोग थे, उनके बहुत बड़े-बड़े लोग सपोर्टर थे, सभी अच्छे डांसर और कलाकार हैं। लोगों का इतना प्यार किस्मत वाले लोगों को ही मिलता है।मेरी कोशिश हमेशा अपना बेस्ट देने की होगी। मैंने आज तक जो भी सपना देखा है, वो पूरा हुआ है, तो मुझे भरोसा है कि मेरा यह भी सपना पूरा होगा। भले ही उसे पूरा होने में थोड़ा समय लगे।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
