असफल हुई लापता लेडीज, दर्शकों से मिली नकारात्मक प्रतिक्रिया
आमिर खान की दूसरी पत्नी रहीं किरण राव की लगभग एक दशक पहले प्रदर्शित हुई फिल्म धोबी घाट को दर्शकों ने बहुत पसन्द किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ अपनी लागत निकालने में सफलता प्राप्त की थी, अपितु किरण राव को बतौर निर्माता निर्देशक स्थापित करने में कामयाब रही थी। अब किरण राव अपनी दूसरी फिल्म लापता लेडीज को लेकर आई हैं। उन्होंने इस फिल्म को सफल बनाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है। आमिर खान ने भी इसमें उनका पूरा सहयोग किया। उन्होंने न सिर्फ प्रमोशन में साथ दिया अपितु इसका निर्माण भी आमिर खान प्रोडक्शन के तले किया है। शुक्रवार (1 मार्च) को रिलीज हुई फिल्म को लेकर पहले दिन दर्शकों ने कोई खास उत्साह नहीं दिखाया। दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में सुधार देखने को मिला। फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं।
आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। शनिवार (2 मार्च) को कमाई में उछाल देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक इसने 1.60 करोड़ कमाए। इस लिहाज से फिल्म के दो दिनों का कुल कलेक्शन 2.35 करोड़ रुपए हो गया है। बता दें कि फिल्म के पोस्टर, टीजर व ट्रेलर सामने आने के बाद लग रहा था कि फिल्म को बहुत बढ़िया रिस्पोंस मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसे क्रिटिक्स ने भी सराहा था। उम्मीद है कि रविवार को कमाई में और बढ़ोतरी होगी।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
