जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री लगभग एक किलो सोने के साथ धरा गया
जयपुर, सोमवार, 04 मार्च 2024। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री को लगभग एक किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त सोने की बाजार में अनुमानित कीमत 61 लाख रुपये है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यात्री ओमान के मस्कट से आया था। उन्होंने बताया कि यह यात्री रविवार रात जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचा जहां सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया।
अधिकारी ने बताया कि यात्री से पूछताछ की गई और तलाशी के दौरान पता चला कि वह मोजे के अंदर पेस्ट के रूप में सोना छुपा रहा था। अधिकारी ने कहा कि सोने का वजन लगभग एक किलो है, जिसका अनुमानित मूल्य 61 रुपये लाख है। उन्होंने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और सोना जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि सोने की तस्करी के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
