एनआईए ने बेंगलुरु विस्फोट मामले में छापेमारी की
चेन्नई, मंगलवार, 05 मार्च 2024। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गत एक मार्च को कर्नाटक के बेंगलुरु में रामेश्वर कैफे में हुए विस्फोट के मामले में मंगलवार को चेन्नई एवं रामनाथुरुम जिले में छापे मारे। रिपोर्ट के मुताबिक करीब चार-पांच जगहों पर छापेमारी की जा रही है। एनआईए अधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर औपचारिक मामला दर्ज करके जांच अपने हाथ में लेने के एक दिन बाद, यह पता लगाने के लिए छापेमारी की कि बेंगलुरु कैफे विस्फोट के तमिलनाडु के किसी संगठन से कोई संबंध है या नहीं।
प्रारंभिक जांच में विस्फोट में कर्नाटक के बाहर के लोगों के साथ कुछ संदिग्ध संबंधों की संलिप्तता का पता चला है, जिसके कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच एनआईए को सौंपी। उत्तरी चेन्नई के मन्नाडे और मुथियालपेट और दक्षिणी रामनाथपुरम जिले में भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस अपराधी की पहचान कर ली है जिसने उस कैफे में आईईडी से भरा बैग रखा था, उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों को विस्फोट स्थल से बस में यात्रा करने वाले अपराधी के कर्नाटक से किसी पड़ोसी राज्य में भाग जाने का भी संदेह है।
Similar Post
-
प.बंगाल विधानसभा में भाजपा की हासिरानी रथ और सखारोव सरकार ने विधायक पद की शपथ ली
कोलकाता, बुधवार, 28 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और ...
-
महंगाई भत्ता मामला: अदालत ने पंजाब के मुख्य सचिव पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया
चंडीगढ़, बुधवार, 28 अक्टूबर 2026। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायाल ...
-
तमिलनाडु: कैदियों के जेल से फरार होने की कोशिशों को रोकने के लिए हथियारों के इस्तेमाल की मंजूरी
चेन्नई, बुधवार, 28 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के थेनी जिले में कैदि ...
