स्वतंत्र वीर सावरकर का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की आने वाली फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वीर सावरकर विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है। वह एक क्रांतिकारी, समाजसुधारक और राजनेता थे। फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ में रणदीप हुड्डा ने विनायक दामोदर सावरकर का किरदार निभाया है, वहीं अंकिता लोखंडे ने उनकी पत्नी यमुनाबाई की भूमिका निभाई है। फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
ट्रेलर की शुरुआत रणदीप हुड्डा के डायलॉग से होती है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि हम सबने पढ़ा है कि भारत को आजादी अहिंसा से ही मिली है। यह वो कहानी नहीं है। ट्रेलर में दिखाया गया कि कैसे सावरकर ने अखंड भारत की लड़ाई लड़ी। किस तरह उन्होंने भारत को आजाद करवाने के लिए अपनी फौज खड़ी कर अग्रेजों को भारत से भागने पर मजबूर किया। स्वातंत्र्य वीर सावरकर से रणदीप हुड्डा अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म को ज़ी स्टूडियोज, आनंद पंडित, रणदीप हुडा, संदीप सिंह और योगेश राहर ने प्रोड्यूस किया है। स्वातंत्र्य वीर सावरकर 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
