आंध्र में सड़क दुर्घटना में नवविवाहित जोड़े समेत पांच की मौत
नंद्याला, बुधवार, 06 मार्च 2024। आंध्र प्रदेश के नंद्याला जिले के नल्लागाटला गांव में बुधवार तड़के एक कार की लॉरी से हुई टक्कर में नवविवाहित जोड़े सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। अल्लागड्डा ग्रामीण सर्कल इंस्पेक्टर हनुमंत नाइक ने कहा कि नवविवाहित जोड़े और दूल्हे के माता-पिता सहित एक परिवार के पांच सदस्य हैदराबाद से तिरुमला मंदिर दर्शन के लिए गए थे। जब वे वापस हैदराबाद जा रहे थे तो उनकी कार ने एक लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रवींद्र, उनकी पत्नी लक्ष्मी, उनके बेटे बालाकिरण, बहू काव्या और दूसरे बेटे उदय किरण की मौत हो गई।
बालाकिरण और काव्या की शादी 29 फरवरी को हुई थी। यह परिवार हैदराबाद का निवासी था। कार का ड्राइवर लॉरी को देख नहीं सका और उसने लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी। कार की रफ्तार तेज होने के कारण सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को नींद आने और घने कोहरे में कम दृश्यता के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अल्लागड्डा के जीजीएच में भेज दिया।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
