डिजनी प्लस हॉटस्टार ने जारी किया शोटाइम का ट्रेलर
डिजनी प्लस हॉटस्टार और धारमेटिक इंटरटेनमेंट ने बहुप्रतीक्षित सीरीज शोटाइम का ट्रेलर जारी किया है। शोटाइम में धन, व्यापार, ग्लैमर, रिश्तों और जीवन शैली के साथ जुड़ी बॉलीवुड की छिपी जानकारियों को केवल डिजनी प्लस और हॉटस्टार पर आठ मार्च को रिलीज किया जायेगा।शोटाइम को इमरान हाशमी और महिमा मकवाना संचालित करेंगे। उनके साथ मौनी राय, राजीव खंडेलवाल, श्रेया सारण, विशाल वशिष्ठ, नीरज माधव, विजय राज़ और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिका में रहेंगे।
शो के निर्माता सुमित राय हैं और उन्होंने ही इसकी पटकथा भी लिखी है। इसका कथानक मिहिर देसाई और अर्चित कुमार के साथ सुमित राय, मिथुन गंगोपाध्याय और लारा चांदनी ने तैयार किया है। इसके संवाद जहान हांडा और करण श्रीकांत शर्मा ने लिखे हैं। नये युवा अभिनेताओं के लिए, इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने का यह बड़ा अवसर और एक अच्छा मौका है। महिमा मकवाना ने अपने काम के अनुभव प्रतिष्ठित अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ साझा किये हैं ।
नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने को लेकर महिमा मकवाना ने कहा, “ नसीरुद्दीन शाह सर के सामने मैं सच में नर्वस थी, वह एक बड़े दिग्गज अभिनेता हैं, और मैं उस दिन ब्लैंक रही । हमारा पांच पेज का सीन था और उस समय जब वह आये, मुझे याद है कि मैं घबरा गयी थी, सर को देखकर मेरी आँखे नम हो गयीं। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि यह सच है, लेकिन दिन के अंत में सब ठीक रहा, और हमने बहुत अच्छा अनुभव किया।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
